यदि कोई केमिस्ट ग्राहकों से सैनिटाइजर के ज्यादा रेट लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में वर्तमान में 135 फार्मा कंपनियां हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन कर रही है। इसमें प्रतिदिन 20 लाख बोतल 100 एमएल और 30 लाख बोतल 50 एमएल की तैयार हो रही है। कई कंपनियों की ओर से सैनिटाइजर बनाने के लिए लाइसेंस को आवेदन किया जा रहा है।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रदेश में दवाइयों व हैंड सैनिटाइजर की किसी तरह की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में ही पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और सैनिटाइजर तैयार हो रहा है। सैनिटाइजर के लिए कंपनियों को तत्काल लाइसेंस दिया जा रहा है।
- डॉ.पंकज कुमार पांडेय, आयुक्त औषधि नियंत्रण विभाग