प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लागू होने के बाद मैदानी जिलों में कोरोना संक्रमण की दर में कुछ कमी आई है। 12 मई से 18 मई के बीच देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में पॉजिटिविटी दर 20 फीसदी से कम रही। केवल नैनीताल जिले में 20 फीसदी से अधिक है।
वर्कशाप खोलने पर रोक नहीं
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश में वर्कशाप खोलने पर कोई रोक नहीं है। लेकिन वर्कशाप में कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन करना होगा।
मैदानी जिलों में पॉजिटिव दर
जिला दर (प्रतिशत में) संक्रमित
देहरादून 17.10 10678
यूएसनगर 16.03 3866
हरिद्वार 12.81 5166
नैनीताल 24.89 3706
नोट: (पॉजिटिव दर 12 मई से 18 मई के बीच की है)
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रभाव यदि बढ़ता है तो कोविड कर्फ्यू और सख्त होगा। लेकिन यदि मामलों में निरंतर कमी आएगी तो सरकार इसमें ढील देने पर विचार करेगी।
-सुबोध उनियाल,शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार