दूसरे राज्यों से देहरादून आने वाले सभी लोगों की कोरोना सैंपलिंग होगी। इसके लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सैंपलिंग टीमें बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती चेकपोस्ट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर सभी लोगों की सैंपलिंग की जाएगी।
अन्य दुकानों को खोलने पर भी विचार करे सरकार
महानगर कांग्रेस पदाधिकारियों ने मंगलवार को शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई दुकानें खोली हैं, लेकिन कुछ अभी भी बंद हैं। छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। इसलिए उन्हें भी हफ्ते में कुछ दिन दुकान खोलने की अनूमति मिलनी चाहिए।
महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि कोरोना के कारण सभी तरह के छोटे उद्योग धंधे, पयर्टन व उससे जुड़े काम व निजी व्यवसाय पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। सरकार ने कई दुकानों को हफ्ते में कुछ दिन खोलने की छूट दी है। जबकि कई दुकानें अभी भी नहीं खोली जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को उन व्यापारियों के बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने निरंजनपुर मंडी परिसर में शौचालयों का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की। कहा कि शौचालय न होने के कारण आढ़तियों, किसानों और वहां काम करने वाले मजदूरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शर्मा ने मंडी में दुकान आवंटन के नियमों व प्रक्रिया का पालन न होने के आरोप भी लगाए। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, संजय पालीवाल, गिरीश पुनेड़ा, तरुण मारवाह मौजूद रहे।
कोरोना से जंग में वैक्सीन लेने का उत्साह सबसे ज्यादा 40 से 60 आयु वर्ग वालों में नजर आ रहा है। वहीं, आबादी में भले ही हरिद्वार आगे हो लेकिन देहरादून में सर्वाधिक लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली है। इस फेहरिस्त में रुद्रप्रयाग जिला सबसे निचले पायदान पर है।
एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने अब तक प्रदेश में हुए कोरोना टीकाकरण का विश्लेषण जारी किया। इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। प्रदेश में 77.8 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज मिली है जबकि 22.2 फीसदी लोगों को ही अभी तक दूसरी डोज मिल पाई है। अब तक प्रदेश में कुल 12 लाख 47 हजार 548 यानी 51.6 प्रतिशत पुरुषों और 11 लाख 69 हजार 695 यानी 48.4 प्रतिशत महिलाओं को कोरोना का टीका लगा है। प्रदेश में 96.1 फीसदी लोगों को कोविशील्ड और 3.9 फीसदी लोगों को कोवैक्सीन दी गई है।
सरकार के स्तर से चल रहा टीकाकरण
प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का अभियान पूरी तरह से सरकारी इंतजामों पर ही निर्भर है। सूबे में केवल 2.3 फीसदी ही निजी टीकाकरण केंद्र हैं।
जिलावार टीकाकरण की स्थिति
रैंक-जिला-पहली डोज-दूसरी डोज-कुल लाभार्थी
1-देहरादून-505586-157063-662649
2-हरिद्वार-340553-91049-431602
3-ऊधमसिंह नगर-264327-62400-326727
4-नैनीताल-239276-68398-307674
5-पौड़ी गढ़वाल-174762-46631-221393
6-अल्मोड़ा-165745-44780-210525
7-टिहरी गढ़वाल-142026-41168-183194
8-चमोली- 123056-38267-161323
9-उत्तरकाशी-103575-44801-148376
10-पिथौरागढ़-109302-28660-137962
11-बागेश्वर-86230-26827-113057
12-चंपावत-82769-19528-102297
13- रुद्रप्रयाग-80588- 19731-100319
(आठ जून को दोपहर तीन बजे तक का आंकड़ा)