राजकीय मेडिकल कॉलेज के 12 डॉक्टरों समेत 97 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुंभ ड्यूटी से लौटे एक दरोगा भी संक्रमित मिले। सीएमओ डा. मनोज शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, आरवीएनएल, शनि मंदिर श्रीकोट, घसिया महादेव, डुंगरीपंथ, आंचल डेरी, कोतवाली, डांग, स्वीत, एजेंसी मोहल्ला व आदि क्षेत्रों में संक्रमित मिले हैं।
इधर, कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि अस्पताल में 126 पॉजिटिव और 45 संभावित कोरोना मरीज भर्ती हैं। 38 का उपचार कोविड आईसीयू और 20 सस्पेक्टेड कोविड आईसीयू में चल रहा है।