प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले कम होने के साथ ही संक्रमण दर भी घट रही है। मैदानी जिलों में संक्रमण दर कम है। जबकि पर्वतीय जिलों में ज्यादा है। अल्मोड़ा जिला संक्रमण दर में प्रदेश में पहले स्थान पर है। जबकि हरिद्वार जिले में सबसे कम संक्रमण दर है।
प्रदेश में बीते सात दिनों में कुल 254548 सैंपलों की जांच में 26233 संक्रमित मामले सामने आए। जिला स्तर पर अल्मोड़ा जिला संक्रमण दर में प्रदेश में सबसे आगे है।
अल्मोड़ा की संक्रमण दर 18.9 प्रतिशत है। जबकि टिहरी की 17.91 प्रतिशत, पौड़ी की 17.37, रुद्रप्रयाग की 16.70 प्रतिशत दर्ज की गई। इसी तरह चंपावत, उत्तरकाशी, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले की संक्रमण दर 10 प्रतिशत कम है। नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून जिले की संक्रमण दर 10 प्रतिशत अधिक है।