इसी प्रकार बनखंडी ऋषिकेश निवासी 27 वर्षीय युवती व उसकी 55 वर्षीय मां बीती 16 जुलाई को एम्स ओपीडी में आई थीं।
बुखार, खांसी व गले में खराश की शिकायत पर मां-बेटी का कोविड सैंपल लिया गया था। सैंपलिंग के बाद से वह सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में आइसोलेशन में थे। मां-बेटी की सैंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। बताया गया है कि 27 वर्षीय युवती एक अन्य कोविड संक्रमित स्थानीय व्यक्ति के प्राइमरी कांटेक्ट में थी। चिकित्सकों ने दोनों नजदीकी सीसीसी सेंटर में एडमिट होने का सुझाव दिया है।
एक अन्य मामला आशुतोष नगर ऋषिकेश का है। 25 वर्षीय युवती बीती 16 जुलाई को स्वास्थ्य खराब होने पर एम्स इमरजेंसी में आई थी, जहां चिकित्सकों ने उसका कोविड सैंपल लिया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवती को एम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
एक अन्य मामला काले की ढाल, ऋषिकेश निवासी 27 वर्षीय युवक का है, जो एम्स में भर्ती अपनी मां का अटेंडेंट है। बीते बुधवार को एम्स ओपीडी में आया था, जहां उसका कोविड सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पेशेंट एसिम्टोमैटिक (जिसमें रोग के लक्षण नहीं पाए जाते) है। उसे एम्स कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
इसी प्रकार सितारगंज, ऊधमसिंह नगर निवासी एक 32 वर्षीय व्यक्ति एम्स में भर्ती अपने पिता का अटेंडेंट है। उक्त व्यक्ति बीती 16 जुलाई को एम्स ओपीडी में आया था, जहां कोविड सैंपल लिया गया था, जो कि पॉजिटिव आया है। यह व्यक्ति वर्तमान में तपोवन क्षेत्र ऋषिकेश में रहता है। चिकित्सकों ने उसे नजदीकी सीसीसी सेंटर में भर्ती होने को कहा है।
एक अन्य व्यक्ति रामनगर, नैनीताल निवासी 45 वर्षीय पुरुष जो कि एम्स में भर्ती अपने भाई का अटेंडेंट है, गुरुवार को स्क्रीनिंग ओपीडी में आया था, जहां सैंपल लिया गया, जो कोविड पॉजिटिव आया है। उसे सीसीसी सेंटर में भर्ती होने को कहा गया है।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि संबंधित मामलों के बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है । उधर, उपजिलाधिकारी वरूण चौधरी ने बताया कि एम्स में हुई कोविड पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद शासन की गाइड लाइन के अनुसार शव को परिजनों की उपस्थिति में चंद्र नगर, देहरादून स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।