देहरादून। देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट ने हंस फाउंडेशन और डाबर इंडिया के सहयोग से मंगलवार को गांधीग्राम में फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया। लॉक डाउन वन से लॉक डाउन फोर तक जनता के बीच जाकर सेवा करने वाले पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, डीएसओ कर्मी, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों का सम्मान किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सभी को प्रशस्ति पत्र, राशन किट व पौष्टिक डाबर रियल जूस देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना से जंग जारी है। अब जब सब कुछ खुल रहा है तब हमें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इस मौके पर कांग्रेस सचिव जगदीश धीमान, महेश जोशी, प्रभात रावत, अनिल धीमान, अनिल डोबरियाल, बुद्धि बल्लभ डबराल, अनुज कुमार, सुनील देवली, विभूति जुयाल, अजय रावत, विवेक शाह, प्रशांत बिष्ट, जितेंद्र गुप्ता, अनुज दत्त शर्मा, विनोद बिष्ट समेत अन्य मौजूद रहे।