फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड के कोरोना वॉरियर्स कर्मचारियों का धरना रविवार को भी जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसमायोजन की मांग को लेकर धरना दे रहे कर्मचारियों से मिले दोनों नेताI
विज्ञापन


समायोजन की मांग को लेकर धरना दे रहे उत्तराखंड के कोरोना वॉरियर्स कर्मचारियों का धरना रविवार को भी जारी रहा। कोरोना वारियर्स कर्मचारियों के धरने को पूर्व विधायक राजकुमार और महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने अपना समर्थन देकर सरकार से कर्मचारियों की मांग पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सहस्त्रधारा रोड पर एकता विहार स्थित धरना स्थल पर आयोजित धरना स्थल पहुंचकर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कर्मचारी लगातार सरकार से समायोजन की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले को पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह के माध्यम से विधानसभा में उठाया जाएगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि लगातार आंदोलन करने के बावजूद सरकार व विभाग इन कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ रही है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें