तोड़ी जा रही पुरानी तहसील के सही वाले हिस्से में व्यापारियों ने पार्किंग व्यवस्था की मांग उठाई है। कहा कि बाजार में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। पुरानी तहसील में पार्किंग की व्यवस्था होने से व्यापारियों और ग्राहकों को काफी सुविधा मिलेगी।
रविवार को डिस्पेंसरी रोड पर व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि एमडीडीए की ओर से पुरानी तहसील बिल्डिंग को तोड़कर वहां पार्किंग बनाई जा रही है। जो स्वागत योग्य है। लेकिन वर्तमान में यहां वाहनों को पार्क नहीं होने दिया जा रहा है। जिससे कि व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील कुमार बांगा, व्यापारी राजेश मित्तल, मनोज कुमार, अरुण कोहली, सुरेश गुप्ता, राहुल कुमार, प्रवीण बांगा, राम कपूर, अजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, तीरथ सचदेवा आदि मौजूद रहे।