फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार की अपील घातक है कोरोना, घर पर ही रहें बच्चे और बुजुर्ग

Sat, 21 Mar 2020 10:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों व 10 वर्ष से कम के बच्चों के लिए सरकार की अपील
  • 31 मार्च तक घर पर ही रहने की सलाह, शासन ने जारी की एडवायजरी
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानलेवा कोरोना वायरस से बचाव के लिए उत्तराखंड सरकार ने बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर न निकलने की अपील की है। शुक्रवार को शासन ने एडवायजरी जारी कर 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों और 10 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को 31 मार्च तक घर पर ही रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस का प्रभाव सबसे ज्यादा बुजुर्गों व बच्चों में दिखाई दे रहा है। सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा की ओर से जारी एडवायजरी के अनुसार मेडिकल प्रोफेशनल और अन्य आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों के अलावा अन्य सभी 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक 31 मार्च तक घर पर ही रहेंगे।

वहीं, 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को भी घर से बाहर न निकलने देने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

बुजुर्गों और बच्चों में कोरोना का ज्यादा संक्रमण

अन्य वायरस की तुलना में कोविड-19 के फैलने व संक्रमित होने की दर सबसे अधिक है। लेकिन इसकी घातकता कम है। कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावितों में बुजुर्गों व बच्चों की दर अधिक है। जबकि उच्च रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों में वायरस संक्रमण का प्रभाव कम है।

सामान्य जुकाम और कोरोना वायरस के मिलते जुलते लक्षण

लक्षण सामान्य - जुकाम - कोरोना वायरस
इन्क्यूबेशन अवधि - 1 से 3 तीन - 2 से 14 दिन
लक्षणों का दिखना - धीरे धीरे - धीरे धीरे
लक्षणों की अवधि - 7 से 12 दिन - सामान्य संक्रमण दो सप्ताह और गंभीर संक्रमण 3 से 6 सप्ताह
बुखार - कभी कभी - आमतौर पर
नाक बहना - आमतौर पर - कभी कभी
गले में खराश - आमतौर पर - कभी कभी
खांसी - आमतौर पर - आमतौर पर
शरीर में ऐंठन - कभी कबार - कभी कभी
सांस लेने में कठिनाई - कभी कभी - आमतौर पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें