देहरादून में लेयर फार्मिंग बड़े पैमाने पर नहीं होती है। ज्यादातर अंडा बाहर से ही आता है। 20 दिन पहले अंडे का थोक भाव 5.50 रुपये प्रति नग था, लेकिन वर्तमान में यह भाव तीन रुपये से भी नीचे है। अंडे की खपत में आई कमी के कारण ही दाम गिरे हैं। व्यापारी सलीम ने बताया कि अंडे की खपत में बीते एक सप्ताह में ही 50 फीसदी से भी ज्यादा कमी आई है।
कोरोना से निपटने को स्वास्थ्य विभाग की 17 विशेष टीमें गठित
देश-दुनिया में फैले खतरनाक होना वायरस से निपटने को लेकर जहां पूरी दुनिया में तमाम एहतियाती कदम उठाए गए हैं, वहीं स्वास्थ विभाग की ओर से हर संभव कदम उठा लिए गए हैं। जानलेवा कोरोना वायरस से दो दो हाथ करने को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है। अलग-अलग चिकित्सा अधिकारियों को टीमों का प्रभारी बनाया गया है।
सीएमओ डॉ. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि निजी अस्पतालों की निगरानी की जा सके इसके लिए ‘प्राइवेट हॉस्पिटल सर्विलांस टीम’ का गठन किया गया है। तमाम सरकारी, गैर सरकारी विभागों के बीच में आपसी तालमेल बैठाने को लेकर भी टीम गठित की गई है। कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों को मानसिक तौर पर मंजूरी देने के लिए डॉ. अभिषेक गुप्ता की अगुवाई में ‘साइक्लोजिकल सपोर्ट टीम’ का भी गठन किया गया है।
कोरोना वायरस के बारे में अधिक से अधिक जानकारियां जुटाई जा सके और उसे आम लोगों में साझा किया जा सके इसके लिए भी टीम गठित की गई है।
सीएमओ डॉ. जोशी ने बताया कि डॉ. दिनेश चौहान, डॉ. पीयूष व डॉ. अमित की अगुवाई में सर्विलांस टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा कॉल सेंटर मैनेजमेंट टीम, ट्रेनिंग एंड अवेयरनेस जनरेशन टीमों का भी गठन किया गया है।
कोरोना वायरस से निपटा जा सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग वॉलंटियर्स की भी मदद लेने की तैयारी में है। इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम की जिम्मेदारी डॉ. एनके त्यागी और डॉ. सुभाष जोशी को सौंपी गई है। पूरे जिले में वालंटियर्स का एकजुट कर कोरोना वायरस से निपटने को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
कोरोना के खौफ के कारण मंडी बंद होने के साथ ही दुकानों के बंद होने की अफवाह फैल रही है। देहरादून जनरल मर्चेंट एसोसिएशन से सभी दूनवासियों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। इस प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो जा रही है। दुकानदारों से भी उन्होंने संयम बरतने की अपील की है।
जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान विवेक अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार की अफवाह फैलाई जा रही है, वह भ्रामक है। सरकार की ओर से इस प्रकार के कोई संकेत नहीं दिए हैं। न तो मंडी बंद होगी और न ही दुकानें। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह अनाप-शनाप रेट पर न तो सब्जियां खरीदें और न ही राशन आदि।
उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की है कि वह संयम बरतें। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपना सामान अधिक दामों पर न बेचे। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की है कि वह भी इस संबंध में कोई आदेश जारी करें। जिससे अफवाहों का बाजार गर्म न हो और बाजार में आपाधापी न मचे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई हो।