फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की नोडल अफसर बनाई गई भारत सरकार की एक महिला अधिकारी भी क्वारंटीन में

Sun, 22 Mar 2020 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • दून के उसी होटल में ठहरी थी महिला अधिकारी, जहां ठहरी दूसरी महिला को शुक्रवार को फरीदाबाद में पाया गया था पॉजिटिव
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की नोडल अफसर बनाई गई भारत सरकार की एक महिला अधिकारी को क्वारंटीन किया गया है। दरअसल दून दौरे पर आई महिला कुछ दिन पूर्व उसी होटल में ठहरी थी, जहां ठहरी एक अन्य महिला को शुक्रवार को फरीदाबाद में पॉजिटिव पाया गया था। महिला अधिकारी के होटल में ठहरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने उनके संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार भारत सरकार की इस महिला अफसर को कोरोना का नोडल अफसर बनाकर भेजा गया था। इस दौरान महिला अधिकारी जाखन स्थित होटल फोर पॉइंट शेरेटन में ठहरी थी। इसी होटल में नौ से 11 मार्च तक इस स्पेन से लौटी महिला भी ठहरी थी, जिसमें कोरना के संदिग्ध लक्षण पाए गए थे। इसके बाद महिला की फरीदाबाद में जांच की गई।



जांच रिपोर्ट में महिला में कोरोना की पुष्टि होने के बाद एक दिन पहले उस होटल और महिला के संपर्क में आए स्टाफ को क्वारंटीन किया गया था। शनिवार को महिला अधिकारी के भी उसी होटल में ठहरने की जानकारी मिलने के बाद उनको भी क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी हालांकि देर शाम तक इसकी पुष्टि करने से इनकार करते रहे। लेकिन पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

राजधानी की सड़कों पर एक भी सिटी बस ऑटो, विक्रम का संचालन नहीं होगा

पीएम मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू के दौरान सिटी बस, ऑटो व विक्रम संचालकों ने गाड़ी नहीं संचालित करने का निर्णय लिया है। दिलचस्प पहलू यह है कि सरकार व विभाग की ओर से गाड़ियों के संचालन को लेकर कोई रोक नहीं लगाई गई है, लेकिन सार्वजनिक वाहनों से जुड़े तमाम एसोसिएशन ने जागरूकता दिखाते हुए यह फैसला किया है।

देहरादून सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने बताया कि जिस तरीके से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का असर दिखाई दे रहा है और पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है तो ऐसे में हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम हर संभव सहयोग दें।

महासंघ अध्यक्ष ने बताया कि रविवार को पूरे दिन किसी भी गाड़ी का संचालन नहीं होगा। सिटी बस संचालकों के साथ ही ऑटो रिक्शा यूनियन ने भी राजधानी में ऑटो नहीं संचालित करने का निर्णय लिया है। यूनियन अध्यक्ष राम सिंह व महामंत्री नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जनता कर्फ्यू के दौरान सुबह सात से लेकर रात नौ बजे तक एक भी ऑटो का संचालन नहीं किया जाएगा।

इतना ही नहीं यूनियन पदाधिकारियों ऑटो संचालकों ने निर्णय लिया है कि वह जनता कर्फ्यू के दौरान तालियां व थाली बजाकर कोरोना वायरस से निपटने में योगदान देने वालों का उत्साहवर्धन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें