उत्तराखंड में शनिवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 150 हो गई है।
शनिवार को नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में 10, चमोली और ऊधमसिंह नगर में एक-एक व नैनीताल जिले में दो संक्रमित मिले हैं।
संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344183 हो गई है। इनमें से 330466 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7407 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है।