फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : कोरोना के खौफ के बीच नन्हीं परी ने खोली आंख, जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित

Sat, 21 Mar 2020 06:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रतिबंधित एफआरआई में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को पुलिस ने किया रेक्स्यू
  • 45 मिनट आपरेशन के बाद महिला को निकाला, तड़के अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के खौफ के बीच शनिवार तड़के एक नन्ही परी ने जन्म लिया। नवजात को जन्म देने वाली मां को पुलिस ने 45 मिनट के आपरेशन के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित  वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) से रेस्क्यू किया था, जहां से उसे महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल एफआरआई में तीन ट्रेनी आईएफएस में कोरोना की पुष्टि के बाद परिसर को लॉक डाउन कर दिया गया था। एफआरआई परिसर में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। परिसर में मौजूद
एफआरआई कर्मचारी की पत्नी को शुक्रवार देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। प

ड़ित परिवार ने महिला को अस्पताल पहुंचाने को पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे के संज्ञान में रात करीब डेढ़ बजे यह मामला आया तो उन्होंने डीआईजी अरुण मोहन जोशी और सीएमओ मीनाक्षी जोशी से बात की। रात में चौबे 108 को लेकर एफआरआई पहुंच गई। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते पूरी तैयारी के साथ टीम परिसर में दाखिल हुई। 

विज्ञापन

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 45 मिनट के आपरेशन के बाद महिला को 108 की मदद से बाहर निकाला गया। यहां से उसे सीधे महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसने शनिवार सुबह पांच बजे एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

साथ ही महिला विंग के सभी गायनाकोलॉजिस्ट, अन्य डॉक्टर और स्टाफ को भी पर्सनल प्रोटेक्शन एग्जामिनेशन पीपीइ किट मुहैया करा दी गई है। इसके अलावा अन्य जरूरी सामान भी महिला अस्पताल को दे दिया है। डॉक्टरों की टीम लगातार जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला में कोरोना जैसे लक्षण नहीं है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट से तीन हवाईयात्रियों को एम्स भेजा गया

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह तीन हवाई यात्रियों को जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। एक यात्री को सिरदर्द बताया जा रहा था। तीनों को आइसोलेट किया गया।

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क में जांच के दौरान तीन हवाईयात्रियों को एम्स ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह आई फ्लाइट में ऐसे तीन हवाईयात्री थे। जिनको कुछ परेशानियां महसूस होने लगी थी। सूचना मिलने पर तीनों को अलग अलग वाहनों से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

एक हवाईयात्री दक्षिण अफ्रीका, दो अन्य जयपुर और चैन्नई से आए थे। जिनमें से एक थत्यूड तहसील धनोल्टी, दूसरा कर्णप्रयाग और तीसरा घनसाली का बताया जा रहा है। तीनों को क्रमशः 108, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला और ऋषिकेश के वाहन से एम्स भेजा गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भण्डारी ने बताया कि शनिवार को एहतियात के तौर पर तीन हवाईयात्रियों को आइसोलेट कर एम्स भेजा गया है। एम्स में जांच के बाद ही हवाई यात्रियों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल अभी तक डोईवाला में कोई मामला सामने नहीं आया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर टीम को बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें