फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: रेल यात्रियों से अपील, एसी कोच में खुद का कंबल लेकर जाएं

Mon, 16 Mar 2020 10:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद दून से भी बिना कंबल और पर्दे के भेजी जा रही ट्रेनें
  • रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा क्लोरीन स्प्रे, कंबल केवल मांगने पर ही दिए जाएंगे
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन में एसी कोच से यात्रा कर रहे हों तो खुद का कंबल साथ लेकर चलें। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने अगले आदेशों तक कंबल के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। रेलवे बोर्ड मुख्यालय से जारी आदेश मिलने के बाद देहरादून से भी ट्रेनों का संचालन इसी व्यवस्था के तहत किया जा रहा है।

विज्ञापन


अगर कोई खुद का साफ कंबल ले जाना चाहिए तो ले जा सकता है। हालांकि, कंबल न दिए जाने के निर्णय के बाद एसी कोच के तापमान को कुछ बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। दरअसल, रेलवे ने एसी कोच में पर्दों को लगाने और कंबल के वितरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।

ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि आमतौर पर ट्रेनों में इस्तेमाल होने वाले कंबलों को रोज-रोज नहीं धोया जाता, बल्कि एक महीने तक इसमें लग जाता है। सिर्फ तकिया कवर और चादर आदि को रोजाना धोने की व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका के मद्देनजर देहरादून रेलवे स्टेशन के अधिकारी भी भारत सरकार, केंद्रीय व राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय और रेलवे बोर्ड आदि के दिशा निर्देशों के तहत बचाव और जागरूगकता कार्य कर रहा है।

इसी के तहत ट्रेनों को सैनेटाइज करने, प्लेटफार्म, बैंच, लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियों, भोजनालय, विश्रामालय आदि में साफ सफाई और क्लोरीन आदि विषाणुरोधी दवाओं से सफाई कर रहा है। सीएमआई एसके अग्रवाल ने बताया कि इसे लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही है। कर्मचारियों को भी मास्क पहनकर और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ ड्यूटी के लिए कहा गया है।

मेन्यू कार्ड को इस्तेमाल करने पर संक्रमण मुक्त करना जरूरी 

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स प्रशासन ने होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। होटलों व रेस्टोरेंट में मेन्यू कार्ड को ग्राहक की ओर से एक बार इस्तेमाल करने पर उसे क्लीनर से संक्रमण मुक्त करना जरूरी होगा। वहीं, होटलों में ठहरने वाले विदेशी मेहमानों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी।  

फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स प्रशासन के आयुक्त डॉ. पंकज कुमार पांडेय की ओर से जारी आदेश के अनुसार होटल व रेस्टोरेंट की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। खाने की मेज, बैठने की कुर्सी को भी नियमित रूप से वायरस के संक्रमण से मुक्त करना होगा। खांसी जुकाम से संक्रमित ग्राहक को रेस्टोरेंट में खाना न खाने का अनुरोध कर घर पर खाना खाने की सलाह दी जाएगी। 

होटल व रेस्टोरेंट में ग्राहकों को उच्च श्रेणी का न्यूनतम 60 प्रतिशत एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाए। आयुक्त डॉ. पांडेय ने सभी जिलों में तैनात अधिकारियों को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें