वहीं, दिल्ली पब्लिक स्कूल ने सभी छात्रों के लिए विशेष सेमिनार कराया है। उन्हें किसी भी छात्र से हाथ मिलाने, गले मिलने से मना कर दिया गया है। अनजान व्यक्ति से कम से कम 2.5 मीटर दूरी रखने को कहा गया है। स्कूल प्रिंसिपल बीके सिंह ने बताया कि स्कूल में मास्क और सेनिटाइजर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
सर्दी-जुकाम से पीड़ित बच्चों को मास्क दिए जा रहे हैं। द एशियन स्कूल के निदेशक मदनजीत सिंह ने बताया कि सभी बोर्डिंग छात्रों को मंगलवार को ही सेनिटाइजर और मास्क उपलब्ध करा दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि डे-स्कॉलर छात्रों के अभिभावकों को भी बच्चे के लिए मास्क उपलब्ध कराने को कहा गया है। बोर्डिंग स्कूलों ने पिछले पांच दिन में बड़ी संख्या में मास्क के ऑर्डर दिए हैं। कई और स्कूलों ने कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।