फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस : देहरादून के स्कूलों में अलर्ट जारी, छात्रों को बांटे मास्क व सेनिटाइजर

Wed, 04 Mar 2020 11:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कई स्कूलों ने बोर्डिंग छात्रों को बांटे मास्क व सेनिटाइजर
  • द दून स्कूल ने विदेशों में एक्सचेंज प्रोग्राम पर लगाई रोक
  • पैरेंट्स को भी दी जा रही अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन से भारत में दस्तक दे चुके कोरोनावायरस को लेकर राजधानी के स्कूल अलर्ट हो गए हैं। एक ओर जहां बोर्डिंग स्कूलों ने मास्क व सेनिटाइजर बांट दिए हैं तो दूसरी ओर डे-स्कॉलर स्कूलों ने सभी पैरेंट्स को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है।

विज्ञापन


द दून स्कूल में कोरोनावायरस से बचाव के लिए विशेष क्लास हुई। इसमें स्कूल के डॉक्टर ने छात्रों को कोरोनावायरस के लक्षण और इससे बचाव के तरीके बताए। साथ ही स्कूल प्रशासन ने फिलहाल छात्रों के दूसरे देशों में होने वाले एजुकेशन एक्सचेंज प्रोग्राम पर रोक लगा दी है।

स्कूल के निदेशक मीडिया अफेयर्स पीयूष मालवीय ने बताया कि कोरोना को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। हर छात्र पर नजर रखी जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

बोर्डिंग स्कूलों ने पिछले पांच दिन में बड़ी संख्या में मास्क के ऑर्डर दिए

वहीं, दिल्ली पब्लिक स्कूल ने सभी छात्रों के लिए विशेष सेमिनार कराया है। उन्हें किसी भी छात्र से हाथ मिलाने, गले मिलने से मना कर दिया गया है। अनजान व्यक्ति से कम से कम 2.5 मीटर दूरी रखने को कहा गया है। स्कूल प्रिंसिपल बीके सिंह ने बताया कि स्कूल में मास्क और सेनिटाइजर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

सर्दी-जुकाम से पीड़ित बच्चों को मास्क दिए जा रहे हैं। द एशियन स्कूल के निदेशक मदनजीत सिंह ने बताया कि सभी बोर्डिंग छात्रों को मंगलवार को ही सेनिटाइजर और मास्क उपलब्ध करा दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि डे-स्कॉलर छात्रों के अभिभावकों को भी बच्चे के लिए मास्क उपलब्ध कराने को कहा गया है। बोर्डिंग स्कूलों ने पिछले पांच दिन में बड़ी संख्या में मास्क के ऑर्डर दिए हैं। कई और स्कूलों ने कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें