फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : भारत-नेपाल सीमा पर 115 की हुई जांच, किसी नहीं पाए गए लक्षण

Sun, 02 Feb 2020 07:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला/झूलाघाट
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर कोरोना वायरस की जांच के लिए तत्परता से काम किया जा रहा है। रविवार को धारचूला में 90 और झूलाघाट में 25 लोगों की जांच की गई। जांच में किसी में भी वायरस के लक्षण नहीं पाए गए।   

विज्ञापन


धारचूला में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर फुरखान ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर मिली एडवाइजरी के अनुसार सीमा पर मुस्तैदी से काम किया जा रहा है। डॉ. विजय फिरमाल के नेतृत्व में भारत नेपाल सीमा पुल पर आवाजाही कर रहे लोगों को चेक किया जा रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

दोनों देशों से आवाजाही कर रहे छोटे बच्चों को पोलियो की ड्रॉप भी पिलाई

झूलापुल में तैनात एसएसबी के जवानों ने चेकिंग के दौरान खाड़ी देश कतर से लौटे नेपाल स्याकुरी निवासी हरक धामी की जांच की। डॉ. विजय फिरमाल ने बताया कि उक्त व्यक्ति में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले। मेडिकल टीम ने दोनों देशों से आवाजाही कर रहे छोटे बच्चों को पोलियो की ड्रॉप भी पिलाई।

उधर, झूलाघाट में रविवार को 25 लोगों की जांच की गई। यहां अब तक ढाई सौ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए। डॉक्टर प्रकाश पंगरिया, आशा कार्यकर्ता मंजू चंद, आशा चंद और पोलियो टीम की रेखा भट्ट बिंदू देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें