प्रदेश के सभी 13 जिलों में 31 जनवरी 2021 तक 31 हजार 446 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड का टीका लग चुका है। टीका वेस्टेज सबसे कम देहरादून और पिथौरागढ़ में रहा है। सबसे अधिक वेस्टेज हरिद्वार जिले में हुआ है। हालांकि प्रदेश स्तर पर टीका वेस्टेज केवल दो प्रतिशत है।
टीकाकरण के काम में लगे स्वास्थ्य कर्मी विशेष सावधानी बरत रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि टीकाकरण के लिए दस लोगों के आने पर ही वैक्सीन की वॉयल खोली जाए। एक वॉयल वैक्सीन में दस लोगों को टीका लगाया जा रहा है। एक व्यक्ति को 0.5 एमएल की डोज दी जा रही है।
जिला प्रयोग हुआ टीका टीका लगवाने वालों की संख्या बर्बादी प्रतिशत में
अल्मोड़ा 1210 1156 4.5
बागेश्वर 1140 1103 3.2
चमोली 1620 1556 4.0
चंपावत 1400 1386 1.0
देहरादून 6670 6756 -1.3
हरिद्वार 3730 3540 5.1
नैनीताल 4330 4252 1.8
पौड़ी गढ़वाल 2660 2599 2.3
पिथौरागढ़ 1100 1105 -0.5
रुद्रप्रयाग 1290 1281 0.7
टिहरी गढ़वाल 1820 1794 1.4
ऊधमसिंह नगर 3670 3521 4.1
उत्तरकाशी 1460 1397 4.3 (यह आंकड़ा 31 जनवरी 2020 तक का है।)