फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: मसूरी अस्पताल में कोरोना जांच की तैयारी तेज, बड़ी संख्या में पहुंंचते हैं बाहरी राज्यों से पर्यटक

Sat, 24 May 2025 02:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

देश में कोरोना केस मिलने पर मसूरी उप जिला चिकित्सालय में कोविड जांच की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
कोविड 19 - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में जिस तरह से कोरोना के मामले सामने आए है उसे देखते हुए स्वास्थय विभाग ने अपनी तैयारी शुरु करने का दावा किया है। उप जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड बनाने और कोरोना जांच की तैयारी भी शुरु कर दी गई है। अस्पताल में कोरोना जांच किट, आइसोलेशन वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

विज्ञापन


पहाड़ों की रानी मसूरी में दिल्ली, युपी, मुबंई, पंजाब, गुजरात ,हरियाणा सहित देश के विभिन्न कोनों से पर्यटक हर रोज बड़ी संख्या में घूमने आते हैं। इसे देखते हुए उप जिला चिकित्सालय प्रशासन ने कोरोना को लेकर सतर्कता शुरू कर दी है। अस्पताल में कोरोना जांच किट, आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी शुरु कर दी है। लेकिन अस्पताल में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को लेकर अस्पताल प्रशासन के पास कोई सटीक जवाब नहीं है।

ये भी पढ़ें...Coronavirus: उत्तराखंड में ट्रैवल हिस्ट्री वाले दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ आलोक जैन ने बताया कि अस्पताल में कोरोना टेस्ट करने के लिए किट उपलब्ध होने पर शनिवार से जांच शुरु कर दी जाएगी। कहा कि अस्पताल में कोरोना जांच किट की कमी होगी तो मंगवााई जाएगी। आज शनिवार को अस्पताल में सभी तैयारी को परखा जाएगा। संबंधित को निर्देश दिया गया कि जो भी जांच के लिए किट या उपकरण चाहिए होगें तो उसको सीएमओ कार्यालय में बात करके पूरा किया जाएगा।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें