फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : कोविड संक्रमित क्षेत्रों से देहरादून आने वालों की होगी रैंडम सैंपलिंग

Sun, 21 Mar 2021 11:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रैंडम सैंपलिंग करने के निर्देश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

देश के कई हिस्सों में कोविड के मामले बढ़ने के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने भी एहतियातन उपाय शुरू कर दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित विभागों की बैठक लेते हुए कोविड संक्रमित क्षेत्रों से आने वालों की रैंडम सैंपलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, एयरपोर्ट और बॉर्डर पर रोजाना होने वाली जांच की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। 

विज्ञापन


Corona in Uttarakhand: 24 घंटे में 83 लोग कोरोना संक्रमित, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

जिलाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर निगम, पुलिस विभाग और सभी उपजिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण वाले क्षेत्रों से आने वाले लोगों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसलिए सीमा चेक पोस्ट आशारोड़ी, कुलहाल, रायवाला और रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी व एयरपोर्ट पर निगरानी रखी जाए। किसी भी व्यक्ति में अगर लक्षण दिखें तो उसकी तुरंत जांच कराई जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी कुछ स्थानों पर जांच की जा रही है, जिसकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना जागरूकता के कार्यक्रमों में तेजी लाने और लोगों को मास्क, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग व सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही पुलिस के साथ समन्वय करते हुए सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित कराने को भी निर्देशित किया।

कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई

मसूरी एसडीएम मनीष कुमार ने शहर के विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक कर कोविड-19 की गाइडलाइन के पालन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने पुलिस को कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही जल संस्थान को सीवर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में एसडीएम ने कहा कि जिस तरह कोरोना एक बार फिर पांव पसार रहा है, इससे निपटने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। मसूरी में अभी किसी का तरह का खतरा नहीं है, लेकिन सभी को सावधानी के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने टैक्सी संचालकों से अपील की कि वह सैलानियों को मास्क पहनने के लिए कहें। उन्होेंने होटल एसोसिएशन को निर्देश दिए कि होटल में आने वाले सैलानियों को कोरोना टेस्ट के लिए प्रोत्साहित करें। 

एसडीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सीवर व्यवस्था को जल्द ठीक किया जाए। बैठक में कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा, संदीप साहनी, ईओ आशुतोष सती, मनोहर सिंह रावत, टीएस रावत, सभासद सरिता कोहली, सरिता पंवार, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मसूरी में मास्क लगाना भूले लोग

देश में फिर से तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, लेकिन लोग लापरवाह बने हुए हैं। मसूरी में बड़ी संख्या में सैलानी घूमने पहुंच रहे हैं, लेकिन अधिकांश सैलानी बिना मास्क के शहर में घूम रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

शहर के मालरोड, कंपनी गार्डन, भट्टाफॉल, हाथी पांव, गनहिल, लालटिब्बा सहित सभी पर्यटन स्थलों पर सैलानी बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। सोशल डिस्टेंस तो मानो लोग भूल ही गए हैं। कोरोना का नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक माना जा रहा है।

इसके बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि सैलानी हों या स्थानीय लोग सभी के लिए मास्क अनिवार्य होना चाहिए। बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मास्क नहीं तो होटल में प्रवेश नहीं पर भी सभी होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को काम करना चाहिए। 

वहीं, एसपी सिटी सरिता डोबाल ने कहा कि बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ  कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। कहा कि शहर कोतवाल को भी कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें