कोरोना महामारी से मुक्ति को पाठ किया देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव (गढ़ी कैंट) में गुप्त नवरात्रि पर कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मंदिर संस्थापक आचार्य विपिन जोशी के सानिध्य में यज्ञाचार्य खीमानंद भट्ट, आचार्य मनोज नवानी, कृष्णा नंद मुंडेपी, पंकज पंत, महेश महेतोलिया, बालकृष्ण भट्ट, सतीश थपलियाल, वीरेंद्र जोशी ने पूजा संपन्न की। विपिन जोशी ने कहा कि 22 जून से 29 जून तक गुप्त नवरात्रि पर पूजा की गई। उन्होंने देवी से कोरोना महामारी से आमजन को मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। गौरव