नैनीताल जिले में 49 संक्रमितों में 35 संपर्क, पांच फ्लू क्लीनिक, नौ की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। टिहरी जिले में 39 संक्रमित मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। अल्मोड़ा जिले में 36 संक्रमितों में 12 संपर्क और 24 कोरोना मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
ऊधमसिंह नगर जिले में 32 संक्रमितों में छह मरीज संपर्क, तीन फ्लू क्लीनिक, 23 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उत्तरकाशी जिले में 10, पौड़ी में नौ, चंपावत में आठ, रुद्रप्रयाग जिले में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।
मंगलवार को दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश और सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 136 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6470 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 331 लोगों के चालान काटे गए। वहीं, 371 प्रवासी फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जबकि, 210 लोग फ्लाइट से दूसरे राज्यों के लिए रवाना हुए।
मनरेगा के जरिये 27834 श्रमिकों को रोजगार दिया गया। आरबीएसके सीएससी के डॉ. अनिल पाल को कोरोना वारियर्स चुना गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 711 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा दूसरे राज्यों से पहुंचे 501 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें क्वारंटीन किया गया।
मसूरी में कल साप्ताहिक बंदी रहेगी
डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जन्माष्टमी के चलते मसूरी में बुधवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी इस बार बृहस्पतिवार को रहेगी। जबकि, अगले सप्ताह से साप्ताहिक बंदी फिर से बुधवार को ही रहेगी।