दूसरी ओर, विधायक चैंपियन का कहना है कि सामान्य प्रक्रिया के तहत उनके बेटे को टीका लगा है, लेकिन जब भी उनके नाम के साथ कोई मामला जुड़ जाता है तो उसे सुर्खियां बना दी जाती है।
रुड़की में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह के 25 वर्षीय बेटों को कोरोना टीका लगाए जाने का मामला जहां एक ओर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है तो वहीं आम आदमी पार्टी के साथ ही अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को प्रदेश सरकार के खिलाफ हमला बोलने का हथियार मिल गया है।
दूसरी ओर, विधायक चैंपियन का कहना है कि सामान्य प्रक्रिया के तहत उनके बेटे को टीका लगा है, लेकिन जब भी उनके नाम के साथ कोई मामला जुड़ जाता है तो उसे सुर्खियां बना दी जाती है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी की ओर से विगत रविवार को खानपुर विधायक चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह को राज्य सरकार की ओर से घोषित तिथि से पहले टीकाकरण होने मामला उठाया गया था। उन्होंने कहा था कि एक ओर घोषणा के बावजूद राज्य में 18 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण सरकार शुरू नहीं कर पाई है, वहीं दूसरी ओर बैकडोर से विधायक के बेटे को टीका भी लगा दिया गया।
यह मामला सोशल मीडिया में भी छाया रहा। वहीं, इस बाबत कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का कहना है कि उनके बेटे को सामान्य प्रक्रिया के तहत टीका लगा है। क्योंकि, खानपुर क्षेत्र में उनकी ओर से शुरू कराए गए टीकाकरण केंद्र के जरिये हर रोज छह गांवों के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
इस दौरान 18 वर्ष से ऊपर के पहुंचने वाले युवाओं को भी पिछले कई दिनों से टीका लगाया जा रहा है। इसके अलावा उनका बेटा इंटरनेशनल चैंपियन है और कोराना वॉरियर्स के रूप में विधानसभा क्षेत्र में लगातार मास्क व सैनिटाइजर बांटने से लेकर कोविड मरीजों के लिए तमाम तरह की मदद कर रहा है।