फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीएम तीरथ ने दी मंजूरी, 18 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेगी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Thu, 03 Jun 2021 10:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार हितों के प्रति सदैव सजग रही है। राज्य सरकार कोविड काल में दिवंगत हुए पत्रकारों के परिजनों के साथ है।
विज्ञापन
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार हित में बड़ा निर्णय लिया। उन्होंने 18 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूरी दी। इनमें से कुछ पत्रकारों की मृत्यु कोविड संक्रमण से हुई है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत ने यह निर्णय पत्रकार कल्याण कोष के तहत आपदाग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए गठित समिति की सिफारिश पर लिया। मुख्यमंत्री इस समिति के अध्यक्ष हैं। पत्रकार कल्याण कोष के गठन के उपरांत यह एकमुश्त सबसे बड़ी सहायता राशि 90 लाख रुपये है। 

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 589 नए संक्रमित मिले, 31 की मौत,  3354 मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष से 18 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। महानिदेशक सूचना को निर्देश दिए गए है कि जिन मामलों में  आवेदन प्राप्त नहीं है या अभिलेख पूर्ण नहीं है, उनको भी आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर ली जाए।

 महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान ने बताया कि पत्रकार कल्याण कोष के लिए गठित समिति की बैठक विगत एक जून को हुई थी। समिति के समक्ष राज्यभर से 18 प्रस्ताव आए थे, जिन्हें आर्थिक सहायता दिए जाने की संस्तुति समिति द्वारा की गई। समिति के समक्ष आठ प्रस्ताव ऐसे भी आए थे, जिनके अभिलेख पूर्ण नहीं पाए गए।

इसके लिए सभी जिला सूचना अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपूर्ण आवेदन पत्रों को पूर्ण करते हुए 15 दिनों में मुख्यालय को भेजें, ताकि अगली बैठक में आर्थिक सहायता दिए जाने पर विचार किया जा सके।
विज्ञापन


इस बैठक में गैर सरकारी सदस्य के रूप में पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि बीना उपाध्याय, योगेश भट्ट, त्रिलोक चंद्र भट्ट उपस्थित थे। जबकि रमेश पहाड़ी द्वारा वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, उप निदेशक नितिन उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें