फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में कोरोना: शहरों व अन्य राज्यों से आने वाले ग्रामीणों को सात दिन रहना होगा क्वारंटीन 

Sun, 09 May 2021 11:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी देहरादून समेत शहरों में पांव पसारने के बाद गांव में फैल रही महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है कि गांव में शहरों में अन्य राज्यों से आने वाले ग्रामीणों को 7 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाए। जिलाधिकारी ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों के साथ बैठक कर बीमारी से निपटने को लेकर रणनीति पर चर्चा की।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. श्रीवास्तव ने अधिकारियों से कहा कि गांव में यह सुनिश्चित कराया जाए कि ग्रामीण एक दूसरे से न मिलें और मास्क पहनना सुनिश्चित कराया जाए। कहा कि शहरों व अन्य राज्यों से जो भी ग्रामीण लौटकर गांव में आ रहे हैं, उन्हें सात दिन तक क्वारंटीन किया जाए। 

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 180 मरीजों की मौत, 5890 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 74 हजार पार
विज्ञापन


शादी-समारोह में 25 से अधिक व्यक्ति इकट्ठा न हों। यदि किसी को सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार आदि के लक्षण हैं तो उनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाय। कंटेनमेंट जोन में फल-सब्जी, दूध राशन आदि आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम से प्राप्त होने वाली होम सैंपलिंग के कलेक्शन कॉल पर सैंपलिंग कराई जाए। साथ ही क्षेत्रीय विधायकों के सहयोग से अस्पतालों में तमाम चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों तथा मास्क का उपयोग न करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए।

विज्ञापन

राशन, फल, सब्जी की दुकान पर पर चस्पा कराई जाए रेट लिस्ट

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राशन, फल, सब्जी की दुकानों पर प्रत्येक वस्तु की रेट लिस्ट चस्पा कराई जाए और समय-समय पर इसकी जांच भी की जाए। इसी प्रकार उन्होंने मेडिकल स्टोर पर दवाई का स्टॉक, मूल्य आदि का भी निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए की क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, उनको होम आइसोलेशन किट मिल रही है या नहीं।

जिले में 2419 लोगों में संक्रमण की पुष्टि
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जिले में 2419 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 87439 हो गयी है, जिनमें कुल 56940 लोग स्वस्थ चुके हैं। वर्तमान में 27942 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। रविवार को कुल 5435 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें