वीपी इंडस्ट्रीज ने नगर निगम में फेस मास्क वेंडिंग मशीन लगाई है। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने मशीन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मशीन में कोई भी व्यक्ति पांच रुपये का सिक्का डालकर फेस मास्क प्राप्त कर सकता है।
पहले चरण में उपनगर आयुक्त कार्यालय कक्ष के बाहर एक मशीन लगाई गई है। कुछ दिनों के बाद अलग-अलग अनुभागों में तीन और मशीनें लगाई जाएंगी ताकि बाहर से आने वाले लोगों को भी आसानी से मास्क उपलब्ध हो सकें।
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि निगम परिसर में सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। बिना मास्क के घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपनगर आयुक्त रोहिताश शर्मा, सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह, वीपी इंडस्ट्रीज के संस्थापक विनीत गोयल और प्रदीप टुटेजा आदि मौजूद रहे।