माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। निजामुद्दीन दिल्ली के मरकज से लौटे नौ जमातियों को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। कण सभी को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है। दून अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक एवं कोरोना के स्टेट कोर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि शुक्रवार देर रात नौ लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। ये वो लोग थे, जो निजामुद्दीन मरकज या अन्य शहरों से जमात में शामिल होकर आए थे। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुद्धोवाला स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया है। जहां पर इन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा। अब अस्पताल में कुल 20 कोरोना संदिग्ध और 14 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमितों में 12 जमाती है। सभी का स्वास्थ्य सामान्य है। विशेषज्ञ चिकिस्तक उनकी देखरेख में जुटे हुए हैं।