देश के विभिन्न क्षेत्रों से लैंसडौन पहुंच रहे पर्यटक कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना से बचाव के नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है। पर्यटक न सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न मास्क पहन रहे हैं। पुलिस ने 500 पर्यटकों के चालान काटे और दो लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया।
शुक्रवार को भी नगर में पर्यटकों की भीड़ लगी रही। ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ बड़े होटलों और रिजॉर्ट में पर्यटकों की खासी भीड़ रही। कोतवाली निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि मास्क व दो गज दूरी के नियम के अनुपालन के लिए पुलिस सक्रिय है।
कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए लैंसडौन और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। कार्रवाई के साथ लोगों को कोरोना के से बचाव के नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।