फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को बाघों के करीब ले जाने पर प्रशासन सख्त, 30 जिप्सियों पर प्रतिबंध

Wed, 11 Mar 2020 10:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)

सार

  • ढिकाला जोन में पर्यटकों को करीब से बाघ दिखाने की मची थी होड़
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व में टाइगर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व(सीटीआर) के ढिकाला जोन में पर्यटकों से भरी जिप्सी को बाघों के बेहद करीब ले जाने पर सीटीआर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। 30 जिप्सियों को एक सप्ताह के लिए ढिकाला में ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


नौ मार्च यानी सोमवार को पर्यटकों को बाघ दिखाने की होड़ में ढिकाला के चौड़ में ड्राइवर जिप्सी को बाघ के बेहद करीब ले गए, जो नियम के खिलाफ है। इस घटना के बाद ढिकाला के रेंजर सुदर्शन ध्यानी ने रिपोर्ट सीटीआर निदेशक राहुल को भेजी।

सीटीआर निदेशक ने बताया कि लिखित शिकायत पर 25 से 30 जिप्सियों को बैन कर दिया गया है। इनमें से 25 जिप्सियों की पहचान कर ली गई, जबकि पांच जिप्सियां पहचान में नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन


सीटीआर प्रशासन ने एक जिप्सी को दस दिन के लिए बैन किया है, जबकि अन्य जिप्सियों को एक सप्ताह के लिए बैन कर दिया है। निदेशक ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें