ई-सर्विलांस सिस्टम पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो थर्मल कैमरों की जद में आने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सुबह से लेकर रात तक कैमरों से नजर रखी जा रही है। वहीं, तराई पश्चिमी वन प्रभाग एवं रामनगर वन प्रभाग में भी अलर्ट किया गया है।
इन दोनों वन प्रभाग के जंगलों की सीमाएं खुली हैं और यहां पर शिकारियों की घुसने की आशंका सबसे ज्यादा है। ऐसे में इन वन प्रभागों के वन कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
हाईअलर्ट के चलते सभी वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सभी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
-हिमांशु बागरी, डीएफओ, तराई पश्चिमी वन प्रभाग।
सभी वन कर्मियों को कड़ी सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गए है। किसी भी वाहन को बिना चेकिंग नहीं जाने दिया जाएगा।
-भूपेंद्र प्रताप सिंह, डीएफओ, रामनगर वन प्रभाग।
कॉर्बेट नेशनल पार्क में हाईअलर्ट किया गया है और वन कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
-राहुल, सीटीआर निदेशक।