फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो जाइये तैयार..खुलेगा कार्बेट का झिरना जोन!

Sun, 18 Aug 2013 08:46 PM IST
रामनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप भी वन्य-जीवों के संसार में खुद को पाकर रोमांचित हो जाते हैं तो फिर आपको अपना लगेज बांध लेना चाहिए। कार्बेट प्रशासन जल्द पार्क को खोलने वाला है।
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परमिट बनवाकर कार्बेट नेशनल पार्क में प्रवेश लेने वालों के खिलाफ पार्क प्रशासन सख्त हो गया है।

निदेशक समीर सिन्हा का कहना है कि फर्जी परमिट वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। इसलिए पर्यटकों के लिए बेहतर होगा कि वह वैध परमिट से पार्क में आएं।

एक सितंबर को खुलेगा
सिन्हा ने उम्मीद जताई कि मौसम साफ रहा तो पार्क का झिरना जोन एक सितंबर से सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा।

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में निदेशक ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा और सीटीआर में संदिग्धों की आवाजाही रोकने के लिए टोल फ्री नंबर 18001804033 शुरू किया गया है।

कम से कम सामान
इस नंबर पर सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सैलानियों को पार्क के अंदर कम से कम सामान लेकर जाने को कहा जाएगा ताकि किसी प्रकार का कूड़ा एकत्र न हो।
विज्ञापन


नई वेबसाइट का अग्रिम आरक्षण
पार्क की नई वेबसाइट की की जानकारी देते हुए निदेशक ने बताया कि साइट पर डे-नाइट का अग्रिम आरक्षण किया जा सकेगा। इसे जल्द लांच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्क की सुरक्षा बढ़ाने और गश्त के लिए एक मोटर बोट जल्द ही पार्क को मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें