फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किसान व आमजन को लाभ पहुंचा रहीं सहकारी समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। होरावाला बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि सहकारी समितियां किसान व आम जन मानस को लाभान्वित करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण आर्थिक सशक्तीकरण की मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों व राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संचालित होने वाले विभिन्न महिला समूहों की सहायता करके समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का काम कर रही हैं। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पद व गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में सहकारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व डेलीगेट सदस्यों के अलावा विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें