फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे सहकारिता मंत्री डाॅ. रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांधीनगर में आयोजित सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

देहरादून। सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत 17 व 18 फरवरी को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गांधीनगर में आयोजित देशभर के राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक में प्रतिभाग करेंगे। यह बैठक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी। जिसमें डाॅ. रावत ‘सहकार से समृद्धि’ को लेकर राज्य सरकार की योजनाओं और भविष्य के रोडमैप को रखेंगे साथ ही वह अपने सुझाव भी साझा करेंगे। इसके अलावा डाॅ. रावत अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गुजरात में सहकारिता के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों का भी दौरा करेंगे।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने बताया कि सम्मेलन में देशभर में दो लाख नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों के गठन, आधुनिक वेयरहाउस नेटवर्क, राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं में राज्यों की भागीदारी, प्राथमिक समितियों के कंप्यूटरीकरण, राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस के उपयोग और मानव संसाधन विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें