ग्राफिक एरा के एचएम कॉलेज में लगे आम महोत्सव में छात्र छात्राओं के साथ खड़े शेफ विकास खन्ना ।
राजधानी दून पहुंचे दुनिया के मशहूर शेफ विकास खन्ना ने प्रशंसकों से बात करते हुए बताया कि खाना बनाने की शैली उन्होंने अपनी मां से सीखी है।
शनिवार को शेफ विकास खन्ना ने राजपुर रोड स्थित एक मॉल में आयोजित कार्यक्रम में अपने प्रशंसकों से बात की। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने के लिए प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया। शेफ होने के साथ ही विकास खन्ना लेखक, फिल्म निर्माता, रियलिटी टेलीविजन के जज भी हैं।
अपनी आने वाली फिल्म द लास्ट कलर के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके उपन्यास पर निर्धारित है।