फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नैतिक शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। श्रीसत्य साईं सेवा संगठन (एसएसएसएसओ) उत्तराखंड की राज्य स्तरीय टीम ने चकराता का दौरा कर शिक्षा, सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में भागीदारी की। टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज ग्वासापुल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा, अनुशासन और सेवाभाव का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संगठन के राज्य उपाध्यक्ष कैप्टन अजय स्वरूप, संयुक्त राज्य शिक्षा समन्वयक शालिनी स्वरूप और ट्रस्टी दीपक नौटियाल ने भगवान श्रीसत्य साईं बाबा के मूल्य आधारित जीवन-दर्शन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भाव के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चौधरी ने कहा इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान राज्य सेवा समन्वयक नीरज थापा, राज्य सेवा समन्वयक सपना थापा, कुसुम नौटियाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें