मेहवड़ कलां गांव में बृहस्पतिवार रात एक विवादित भूमि पर चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने सामने आने के बाद बवाल हो गया। कार्य रुकवाने पर दलित पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। एक सिपाही को सिर में गहरी चोट लगने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद पुलिस ने हालत पर काबू पाने के लिए उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
जिसमें कई ग्रामीण भी चोटिल हो गए। शुक्रवार को एसएसपी ने मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया। मेहवड़ कलां में खाली पड़ी भूमि पर दलित समाज के लोग अपना दावा कर रहे हैं।
वहीं दूसरे पक्ष के ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि मंदिर की है। भूमि के स्वामित्व का मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। सितंबर-2016 में दलितों ने इस भूमि पर अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की थी।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
उसके बाद बृहस्पतिवार देर रात उन्होंने इस भूमि पर फिर गुपचुप तरीके से चहारदीवार बनाने का प्रयास किया, लेकिन अन्य ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो सभी एकत्रित हुए और निर्माण कार्य का विरोध कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव हो गया।
इसी बीच सूचना पर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ रुड़की एसके सिंह, कलियर थाना प्रभारी मोहन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चहारदीवारी बना रहे लोगों को मामला कोर्ट में चलने की बात कहते हुए काम रोकने को कहा। इस पर दलित समाज के लोग भड़क गए।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
इनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते एकत्रित हुए दलित समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें धनौरी चौकी प्रभारी मंसूर अली, एसआई डीएस रावत, एसआई मनोज सिरोला, सिपाही तेजपाल सहित कई अन्य पुलिस कर्मचारी घायल हो गए।
सिपाही तेजपाल की हालत को देखते हुए पुलिस उसे लेकर सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंची और भर्ती कर दिया। थाना प्रभारी मोहन सिंह को भी हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस पर हुए पथराव के बाद एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बुग्गावाला, खानपुर, झबरेड़ा, रुड़की सहित कई थानों की पुलिस को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। देखते ही देखते पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें ममता, कुंवरपाल, बबली, संगीता, सतीश, मुल्कीराज और छह वर्षीय बच्ची तन्नू घायल हो गए।
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पथराव करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार सुबह एसएसपी कृष्ण कुमार वीके मेहवड़ कलां पहुंच घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।