कांग्रेस ने भाजपा पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। इससे दो दिन पहले रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ का तथाकथित ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वोट बैंक की राजनीति में पार्टी की खिलाफत की बात थी। काऊ के बयान को पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने अनुशासनहीनता मानते हुए तीन दिन में नोटिस का जवाब मांगा है। वहीं, अब ज्वालापुर विधायक के प्रकरण में पार्टी रक्षात्मक दिख रही है।
मैंने फोन पर विधायक सुरेश राठौड़ का स्पष्टीकरण तलब किया था। विधायक का कहना है कि ऑडियो से छेड़छाड़ हुई है। वीडियो को कट पेस्ट किया है। उन्होंने एक गांव गढ़ी संघीपुर का जिक्र किया था कि वहां शत प्रतिशत मुस्लिम हैं, लेकिन पार्टी को वहां से 1800 वोट मिले हैं। पाकिस्तान का जिक्र उन्होंने इस संदर्भ में नहीं किया। पार्टी वीडियो का परीक्षण करवाएगी।
- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष