फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार धाम यात्राः तीर्थयात्रियों के लिए बनेगा कंट्रोल रूम, मिलेगी ये सुविधा

Sun, 21 May 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
char dham yatra
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के लिए समय से वाहन उपलब्ध न होने पर तीर्थयात्री भटकने को मजबूर होते हैं। इसके लिए परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में कंट्रोल रूम खोलने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


इसमें संयुक्त यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति, सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय, रोडवेज डिपो और पर्यटन विभाग के कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। जो यात्रियों के आगमन और उन्हें वाहन उपलब्ध कराने की निगरानी करेंगे। 

चारधाम यात्रा में वाहनों की कमी और ट्रैवेल एजेंटों की मनमानी की शिकायत पर शुक्रवार को संभागीय परिवहन अधिकारी सुधांशु गर्ग ने बीटीसी परिसर का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा व्यवस्था से जुड़े सरकारी और गैर सरकारी संस्था के कर्मचारी

कंट्रोल रूम में यात्रा व्यवस्था से जुड़े सरकारी और गैर सरकारी संस्था के कर्मचारी
संयुक्त यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति अध्यक्ष सुधीर राय, प्रशासनिक अधिकारी बृजभानू गिरी और रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक नेतराम, यात्रा प्रशासन संगठन के व्यैक्तिक सचिव एके श्रीवास्तव से वार्ता की। आरटीओ ने यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में रोडवेज डिपो के सामने वाले गेट के पास तीर्थयात्रियों के लिए कंट्रोल रूम खोलने का निर्देश दिया।

कंट्रोल रूम में यात्रा व्यवस्था से जुड़े सरकारी और गैर सरकारी संस्था के कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो संयुक्त रूप से तीर्थयात्रियों के आने और वाहन मिलने की मानीटरिंग करेंगे। इसके अलावा प्राथमिकता पर तीर्थयात्रियों को वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएंगे।

पांच वाहन रहेंगे अधिकार में
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डा. अनिता चमोला ने बताया कि तीर्थयात्रियों को वाहनों की कमी नहीं हो, इसके लिए संयुक्त यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति के पांच वाहन परिवहन विभाग के अधिकार में रहेंगे। यानी कि विभाग के दिशा निर्देश पर यात्रा पर संचालित होंगे।

इससे बाहरी प्रांतों से आने वाले तीर्थयात्रियों को सहूलियत होगी। यात्रा से लौटने वाले वाहनों के ग्रीनकार्ड चेकपोस्ट पर चेक किए जा रहे हैं, इससे वाहनों के उपलब्धता की जानकारी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें