फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने मुश्किलें बढ़ाई

Mon, 03 Mar 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला, गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों में लगातार चौथे दिन भी बारिश और बर्फबारी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। मार्च के महीने में भी कड़ाके की ठंड के चलते लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन


टिहरी के थौलधार ब्लाक के संपर्क मार्ग मलबा आने बंद हो गए। बर्फबारी से उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक के कई गांवों का संपर्क कट गया है।

बारिश और बर्फबारी से क्षेत्र में जमकर ठंड पड़ रही है। ठंड बढ़ने से गोपेश्वर और जोशीमठ नगर पालिका व नंदप्रयाग नगर पंचायत प्रशासन ने रात के समय फिर से अलाव जलाने की व्यवस्था की है।

जिले के बदरीनाथ सहित हेमकुंड साहिब, गौरसों बुग्याल, औली, लाल माटी, रुद्र्रनाथ, कांचुलाखर्क, अनुसूया मंदिर और पनार बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तड़के से बर्फबारी हुई। शाम के समय बारिश के बीच बादलों की गड़गड़ाहट से लोग सहमे रहे।
विज्ञापन

दो दर्जन गांवों का संपर्क कटा

उत्तरकाशी जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। मोरी ब्लाक में भारी बर्फबारी से सड़ुकें बंद हो गई हैं। जिससे सांकरी-तालुका, दोणी-भीतरी क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है।

‌पढ़ें, सेना भर्ती में जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें

बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाली सड़कों पर यातायात खासा जोखिम भरा हो गया है। बारिश एवं बर्फबारी का सिलसिला रविवार शाम चार बजे तक चला। जिला मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

सुक्की बैंड पर भूस्खलन वाले हिस्से में सेना का वाहन फंसने से आवाजाही में परेशानी हो रही है। हालांकि गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल तक यातायात चालू है।

केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह कीचड़

रुद्रप्रयाग में रविवार को जिले के निचले वाले इलाकों में बारिश और पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। बारिश के कारण केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह कीचड़ हो गया है।

‌पढ़ें, फेसबुक पोस्ट पर दूसरे दिन भी हंगामा, फायरिंग

जिससे वाहन के आवागमन में दिक्कत हो रही है। हाईवे पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। देवरियाताल, चोपता, केदारनाथ, मद्महेश्वर, कार्तिक स्वामी, हरियाली और तुंगनाथ में बर्फबारी हुई।

शीत लहर की चपेट में निचले इलाके
कर्णप्रयाग में देवाल क्षेत्र के हिमनी, रामपुर, तोरती, झलिया सहित 15 से अधिक गांवों में भारी बर्फबारी हुई है। जबकि निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

रविवार को दिन में करीब एक एक घंटा मौसम खुला, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन दोपहर सवा एक बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

चार संपर्क मार्ग हुए बंद

टिहरी में तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण थौलधार ब्लाक के चार संपर्क मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। नकोट-बगौडी, मैंडखाल-ल्वाडी, कमांद-नेरू वर्णू, रमोलसारी-सेंसारी मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा आ गया है।

‌पढ़ें, फेसबुक पोस्ट पर दूसरे दिन भी हंगामा, फायरिंग

मलबा आने से छोटे वाहनों का आवागमन भी बड़ी मुश्किल से हो पा रहा है। इधर, चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी ढिक्यारा में भारी मात्रा में मलबा आ गया है। मलबा गिरने से वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

दिनभर होती रही बारिश
पौड़ी में शहर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश से शहर का न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया है।

‌पढ़ें, दो नाबालिग छात्राओं को बंधक बना रातभर दुष्कर्म

वहीं दूसरी तरफ जिला उद्यान अधिकारी जय देव सिंह का कहना है बारिश बागवानी और कृषि के लिए फायदेमंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें