फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यमुना पेयजल योजना से आ रहा दूषित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iगर्मियों की अभी दस्तक भी नहीं हुई, लेकिन मसूरी में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। पहले तो पानी न आने के कारण लोग परेशान थे अब यमुना पेयजल योजना से दूषित पानी आ रहा है।
विज्ञापन

I
Iमसूरी को पानी की आपूर्ति करने के लिए यमुना पेयजल योजना पर पेयजल निगम ने 145 करोड़ से अधिक खर्च किया है, लेकिन लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। शहर में पिछले दिनों एक सप्ताह तक पानी की आपूर्ति बाधित रही। अब आपूर्ति बहाल हुई तो घरों में दूषित पेयजल पहुंच रहा है। नलों में पीले रंग का पानी आ रहा है। राजमंडी निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि दूषित पेयजल की वजह से उनके घर के सदस्य बीमार हो गए। अब फिर से पानी बहुत गंदा आ रहा है। लंढौर निवासी मनोज अग्रवाल ने बताया कि राजमंडी, बूचड़खाना, साउथ रोड़, लक्ष्मणपुरी क्षेत्र में घरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। जल संस्थान एई टीएस रावत ने कहा कि दूषित पानी की शिकायत मिली है। लंढौर क्षेत्र में यमुना पेयजल योजना का पानी सप्लाई किया गया है। उसके बाद ही लोगों की शिकायत मिल रही है। पेयजल निगम के ईई संजीव वर्मा ने कहा कि वितरण का कार्य जल संस्थान का है ।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें