फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक चिंता है तो मनोचिकित्सक से संपर्क करें : डॉ. याशना

विज्ञापन
विज्ञापन
वंडरवेल फाउंडेशन और अमर उजाला की ओर से चल रहे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को रायपुर रोड स्थित गुरु नानक एकेडमी के छात्रों को जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ. याशना बाहरी सिंह ने कहा कि अगर किसी को मानसिक चिंता है तो उसे मनोचिकित्सक से संपर्क करना चाहिए या अपने शिक्षकों या परिजनों को बताना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों से कहा कि किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें। अपने पसंद के मधुर गीत सुनें। ज्ञानवर्धक खेल खेलें। समय से सोए, समय से उठें। किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन न करें। पौष्टिक भोजन खाएं। पढ़ाई के विषय में तनाव नहीं होना चाहिए। स्कूल के टाइम टेबल के अलावा भी अपना एक टाइम टेबल बनाएं और घर में उसी के अनुसार पढ़ें। कार्यक्रम में गुरु नानक एकेडमी के प्रधानाचार्य डीपीएस गुप्ता, डॉ. ऐनी सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, रेसकोर्स स्थित दून कैंब्रिज स्कूल के छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए वंडरवेल फाउंडेशन और अमर उजाला की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। यहां डॉ. याशना बाहरी सिंह ने कहा कि जब भी आप घबराएं तो गहरी सांस लें और ईश्वर पर विश्वास रखें। इससे जीवन में सब कुछ अच्छा होगा। इस मौके पर दून कैंब्रिज स्कूल की प्रबंधक एचके छाबड़ा, प्रधानाचार्य कमांडर मोनिका पांडेय, विनीत धमीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें