एक व्यक्ति का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या का मान रही है। हालांकि, पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि सुमित निवासी आर्यनगर ने चौकी में आकर सूचना दी थी कि उनके मकान में किरये पर रहने वाले कोमल नाम के व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की खिड़की से देखा तो व्यक्ति टिन सेट की छत पर लगे लोहे के पाइप से चुनरी के सहारे लटका हुआ था। दरवाजे को काटकर कुंडी खोली गई और शव को नीचे उतारा गया।
मृतक की पहचान कोमल निवासी पूरनपुर नरोत्तम थाना नजीबाबाद बिजनौर के रूप में हुई। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि कोमल अविवाहित था और देहरादून में पेंटर का काम करता था।