फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक बिल आने पर भड़कें उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। बिजली के अधिक बिल आने पर उपभोक्ता भड़क गए। उन्होंने साहिया स्थित सब स्टेशन में जमकर हंगामा काटा और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर हीलाहवाली और लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि नियमित रूप से बिलों का भुगतान करने के बावजूद विभाग भारी भरकम बिल भेज रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई उपभोक्ताओं को 50 से 60 हजार तक का बिल भेजा गया है। गुस्साए उपभोक्ताओं ने मौके पर मौजूद जेई परम सिंह को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली आपूर्ति ठप होने पर विभाग उसे बहाल करने में कई दिन लगा देता है, लेकिन गलत बिल भेजने में फुर्ती दिखा रहा है। लोगों ने पांच दिन के भीतर बिलों में सुधार न होने पर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। एसई अशोक कुमार ने कहा कि समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इस अवसर पर प्रधान कांति चौहान, राकेश उत्तराखंडी, राजेंद्र सिंह, बलजीत सवाई, कृपाल सिंह, शमशेर सिंह, अजब सिंह, माया सिंह चौहान, ज्ञान सिंह, कर्मपाल सिंह राठौर, रवि राठौर और युद्धवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें