फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौराणिक भीमकुंड की टनल पर से निर्माण शुरू

विज्ञापन
पौराणिक भीमकुण्ड की टनल का शुरू का किया गया कार्य। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भीमगोड़ा में महाभारतकालीन पौराणिक भीमकुंड की गंगाजल लाने के लिए बनी भूमिगत टनल पर फिर से निर्माण शुरू किया गया है। जबकि कुंभ योजना में इस टनल को पुनर्जीवित करने की योजना है। वहीं, एचआरडीए को पत्र भेजकर निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

एचआरडीए ने क्षेत्रवासियों की शिकायत पर भवन निर्माण के लिए स्वीकृत मानचित्र को स्थगित किया था। एचआरडीए के तत्कीलन सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पिलर खड़े करने का काम रुकवाया था। कुछ दिन पहले की कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने भी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ भीमकुंड और टनल का निरीक्षण किया था। उसके आसपास किसी प्रकार का निर्माण और अतिक्रमण नहीं होने देने का निर्देश दिया था। लेकिन, एक महीने की चुप्पी के बाद तीन दिन पहले टनल की भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इसकी शिकायत मुरलीधर नौटियाल और पूर्व पार्षद लखनलाल चौहान ने एचआरडीए के अधिकारियों से की। एचआरडीए के सहायक अभियंता डीएस रावत ने बताया कि निरीक्षण किया गया है। निर्माण नहीं करने की हिदायद दी गई है। मुरलीधर नौटियाल ने शिकायती पत्र में बताया कि मौके पर टनल के साथ आरसीसी के पिलर बनाने के लिए सरियों का बीम खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने बीम हटाने की मांग एचआरडीए से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें