विकासनगर। रोटरी दून विकास की ओर से भीमावाला स्थित शांति धाम में टिनशेड का निर्माण कराया गया है। ताकि, लोग धूप और बारिश के समय शेड के अंदर आराम से बैठ सकें। रोटरी दून विकास के अध्यक्ष अमित सोनी ने बताया कि शवयात्रा के दौरान लोगों को धूप और बारिश का सामना करना पड़ता है। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए रोटरी दून विकास ने यहां पर टिनशेड बनाने का निर्णय लिया। बताया कि शेड बनकर तैयार हो गया है। अब, लोग धूप हो या बारिश इसमें आराम से बैठ सकते हैं। वहीं, शांति धाम समिति ने इसके लिए रोटरी दून विकास का आभार जताया। इस मौके पर सचिव डॉ. हिमांग कोहली, डॉ. मयंक जैन, डॉ. दिनेश भंडारी, सुरेश रावत, प्रदीप पोत्रा, सतीश जायसवाल, अजय धमीजा, दीपक, संजीव, रोहित आदि उपस्थित रहे। संवाद