फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अधर में लटका नालियों का निर्माण, मार्ग पर बह रहा पानी

विज्ञापन
कृ​षि मंडी के कीचड़ व गंदगी से गुजरते स्कूली बच्चे। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहिया। मंडी परिसर में नालियों का निर्माण एक वर्ष से अधर में लटका हुआ है। जल निकासी न होने से मंडी परिसर में जलभराव हो रहा है। इससे व्यापारियों और किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कृषि मंडी परिसर में करीब एक वर्ष पहले नालियों का निर्माण शुरू किया गया था। कुछ समय बाद ही इसे अचानक रोक दिया गया।
नालियों का निर्माण न होने से मंडी में आने वाले व्यापारियों और किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर मलबा होने व खुली नालियों से परिसर में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जल निकासी न होने पानी सड़कों पर बह रहा है। मंडी परिसर से होकर गुजरने वाले स्कूली बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जालम सिंह चौहान, पूर्व प्रधान मोहन लाल शर्मा, सरदार सिंह तोमर, इंदर सिंह का कहना है कि नाली निर्माण की कई बार लिखित व मौखिक शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

मंडी समिति के सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि नाली निर्माण कार्य में बजट कम रह गया था। इसके लिए विभाग से मांग की गई है। धनराशि मिलते ही रुके हुए कार्य को पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें