फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृति के तीन साल बाद भी अधर में लटका पुल का निर्माण

विज्ञापन
अमलावा नदी पर पुल न होने के कारण लोगों ने कुछ इस तरह से वैकल्पिक पुल का निर्माण किया हुआ है। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
स्वीकृति के तीन साल बाद भी कालसी प्रखंड के जड़वाला में अमलावा नदी पर पुल का निर्माण नहीं हो सका है। पुल निर्माण न होने से लोगों को जान जोखिम में डाल अमलावा नदी को पार कर खेतों तक पहुंचना पड़ता है। बरसात में ये आवाजाही पूरी तरह से ठप हो जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मोहर सिंह, खजान सिंह, संतन सिंह राठौर, गोपाल सिंह, माया सिंह, सियाराम, बलवीर, श्याम सिंह, जनक सिंह, कृपाल सिंह आदि का कहना है कि वर्ष 2013 में आपदा के दौरान पुल पानी के तेज बहाव में आकर बह गया था। जिसके बाद वर्ष 2017 में जिला पंचायत निधि से नदी पर पुल निर्माण के लिए बजट स्वीकृति प्रदान की गई। लेकिन बजट स्वीकृति के बाद भी अब तक नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बरसात में लोगों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो जाती है। नदी के पार क्षेत्र के कई लोगों की खेतीबाड़ी और छानियां हैं। इसके साथ ही जोशीगांव, भुगतार, मलेथा, पानुवा, चामड़ी, दातनू, बड़नू, अलसी को जाने वाले लोग भी इस पुल का निर्माण आवाजाही में करते हैं। स्थानीय लोगों ने शीघ्र पुल का निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उद्पाल्टा की जिला पंचायत सदस्य बबीता चौहान ने कहा कि जिला पंचायत की पहली बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। शीघ्र की नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें