मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने शिमला बाईपास पर प्रतीतपुर में 70 बीघा भूमि में हुआ अवैध निर्माण जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। दोबारा निर्माण कार्य करने पर कॉलोनाइजर को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
संयुक्त सचिव विनोद कुमार को शिमला बाईपास पर प्रतीतपुर में श्याम ढाबे के पास एक व्यक्ति के अवैध रूप से प्लाटिंग करने की शिकायत मिली थी। उनकी ओर से एमडीडीए को पत्र लिखा गया था। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर हरबर्टपुर क्षेत्र कार्यालय के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज निर्माण स्थल पर पहुंचे। यहां सुमंत रावत की ओर से 70 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। टीम ने जेसीबी से निर्माण ध्वस्त कर दिया।