फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संविधान के इतिहास और महत्व बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। शिवनगरी लाखामंडल के आंगनबाड़ी केंद्र, राइका इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालयों में बुधवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रमों के दौरान भारत के संविधान के इतिहास, महत्व और मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। ग्राम विकास अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू किया गया। संविधान दिवस की औपचारिक शुरुआत वर्ष 2015 में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में की गई थी। इस वर्ष ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान बिना भट्ट ने कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों को संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। यह दिन हमें उन सिद्धांतों की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित है। भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने कहा कि संविधान देश का सर्वोच्च कानून है और इस दिवस का महत्व आने वाली पीढ़ियों को बताना आवश्यक है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नैंसी शर्मा ने कहा कि इस दिन संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाता है। कार्यक्रम में शिक्षक संजय भट्ट, ओमप्रकाश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता शर्मा, सहायिका पदमा देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें